मिर्ज़ापुर: पक्के पोखरा में तलवार से गला काटकर युवक की हत्या के मामले में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस पर लीपापोती का आरोप
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में 4 फरवरी की रात्रि में युवक की गला काटकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को परिवार वालों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस एक आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। जबकि उसी के ललकारने पर गाड़ी से तलवार निकालकर पंचदेव की हत्या किया गया।