उचकागांव: सिसवनिया में दो पक्षों के बीच मारपीट, 47 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में होली पर्व के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों से 47 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर होली पर्व के दौरान अचानक दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए।