प्रयागराज: डीएम प्रयागराज ने मार्च तक महाकुंभ के आयोजन की अफवाह का किया खंडन, 26 फरवरी को ही समाप्त होगा महाकुंभ 2025
प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक है। इसी बीच प्रयागराज में आस्था का जन सैलाब उमड़ा है। अनुमान लगाया जा रहा था कि महाकुंभ की तिथि आगे बढ़ा दी जाएगी।अफवाह फैल रही थी कि महाकुंभ मार्च तक आयोजित होगा लेकिन प्रयागराज के डीएम ने आज बुधवार को करीब 9:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी की महाकुंभ 26 फरवरी को ही समाप्त होगा।