झांसी: सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बबीना में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Sep 23, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देश पर, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बबीना में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं के बारे में शिक्षित करना था।