गिरिडीह: विलुप्त होती बिरहोर जनजाति की बेटी शिक्षा में आगे बढ़कर समाज के लिए बनी मिसाल
विलुप्त होती आदिम जनजाति बिरहोर समाज की एक बेटी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज के लिए उदाहरण बनी है। बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने बरगंडा स्थित कार्यालय से बुधवार को 4 बजे उसकी जानकारी दी। इन्होंने कहा कि वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का कारण बनी हैं।