उरई: कदौरा थाना पुलिस व एसओजी टीम ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Orai, Jalaun | Feb 28, 2024 उरई के पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, कि कदौरा थाना पुलिस एसओजी टीम ने अवैध असला बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से कई अवैध असले कारतूस बरामद हुए हैं, साथी और गैंग के लोगों की पुलिस तलाश कर रही है, और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।