छबड़ा: छीपाबडौद पंचायत समिति में आयोजित अटल जन सेवा शिविर में हुई जनसुनवाई
Chhabra, Baran | Feb 13, 2025 छीपाबड़ौद पंचायत समिति में जनसुनवाई के तहत अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार त्रिलोक चंद्र शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।