इंदौर: इंदौर में इंदौरी स्टाइल में ट्रैफ़िक नियमों का पाठ पढ़ा रहा है एक ट्रैफ़िक जवान, वीडियो हुआ वायरल
Indore, Indore | Jan 21, 2025 इंदौर में ट्रैफिक को सुधारने, लोगों को ट्रैफिक नियमों के लिए अवेयर करने साथ ही अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस सुमंत ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर कर ट्रैफिक कायदों को गीत गाकर सुनाया। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।