चौरीचौरा: ट्रेन की चपेट में आकर मृत युवक की पहचान हुई
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खुर्द के पास सोमवार की सुबह 8 बजे ट्रेन की चपेट में आकर मृत अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गयी है।मृत युवक की पहचान मनीष भारती पुत्र त्रिवेनी भारती (22वर्ष) निवासी लक्ष्मणपुर थाना चौरीचौरा के रूप में हुई है। मंगलवार को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर युवक की शिनाख्त किया। मृतक मनीष बीएससी का छात्र था। वह दो भाई और एक बहन हैं।