रामपुर मनिहारन: बड़गांव मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, भात भरकर लौट रहे परिवार के 6 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसा रामपुर-बड़गांव मार्ग पर गांव सिरसली कलां के पास हुआ। बताया जा रहा है कि नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव मल्ला माजरा का एक परिवार देवबंद में रिश्तेदार के यहां भात भरने के कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रहा था।