बागपत: सिंघावली अहीर गांव के 25 वर्षीय हाशिम की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Baghpat, Bagpat | May 29, 2025 गुरुवार को करीब साढे तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार सिंघावली अहीर गांव के 25 वर्षीय हाशिम की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हाशिम उड़ीसा में एक माह पहले अपने साथियों के साथ कपड़े बेचने के लिए गया था। बताया कि शुक्रवार रात तक हाशिम का शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। वहीं हाशिम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।