भिंड देहात थाना इलाके के कीरतपुरा गांव में रविकेस नामक युवक के सीने में गोली लगी है जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है घटना की जानकारी लगते ही सुबह देहात थाना पुलिस पहुंची और युवक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा अब पुलिस ने मामले में हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है