गायघाट: गायघाट में मखाना उत्पादन व प्रसंस्करण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण, किसानों को खेती करने का तरीका बताया गया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब एक बजे में मखाना उत्पादन की तकनीक और प्रसंस्करण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल जमाव वाले क्षेत्रों में मखाना की बेहतर खेती एवं उपयोग के लिए जागरूक करना है।