बिसौली: मुसिया नगला गांव में मक्का की बुवाई के दौरान करंट से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, दो मजदूर झुलसे
Bisauli, Budaun | Mar 30, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसिया नगला में सोमवार को 3 बजे करीब खेत में लगी तारकशी में अचानक करंट दौड़ जाने से तीनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर खेत में मक्का की बुवाई कर रहे थे, तभी वहां लगी तारकशी में करंट आ गया और वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मजदूर विष्णु मोहन पुत्र मदन लाल की मौत हो गई। दो मजदूर घायल