नजफगढ़: जनता से आत्मीय भेंट, समस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प, जनसेवा और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने 23 अक्टूबर गुरुवार की सुबह 8:30 बजे अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और सुझावों को बहुत ध्यान से सुना। हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से लेते हुए, उसके समाधान के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने का वादा किया। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि तुरंत कार्यवाई की जाए।