हरदोई: हरदोई में शादी के 18 दिन बाद युवक की सड़क हादसे में मौत, दो बाइकों की टक्कर में हुआ हादसा, मामा समेत दो लोग घायल
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2026 हरदोई के पिहानी में एक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर शाम पिहानी-करावां मार्ग पर नेवादिया और रूंध पुरवा के बीच हुई। युवक की शादी 9 मार्च को हुई थी, यानी शादी के 18 दिन बाद युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।हादसे में मृतक युवक के मामा और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।