महनार: महनार के प्रखंड संसाधन केंद्र में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
विभागीय निर्देश के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र, महनार के प्रांगण में शनिवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ अहिल्या कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।अपने संबोधन में बीईओ अहिल्या कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक हैं।