समस्तीपुर: सिसई मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के सिसई मोड़ के पास गुरुवार शाम 7:00 बजे दो बाइक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान सीतापुर के शंकर सिंह के रूप में की गई है। शोर होने पर जुटे लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए शिवाजी नगर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेजा गया गया है।