जालौर: जालौर में एसपी निवास के बाहर से बाइक चोरी पुलिस में मामला दर्ज
Jalor, Jalor | Jul 15, 2024 जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निवास स्थान पर डयूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल संतरी जीत सिंह की बाइक एसपी के बंगले के आगे से चोरी हो गई। हालांकि पुलिस जांच में चोर बाइक के साथ सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। कांस्टेबल जीत सिंह ने आज मामला दर्ज कराया है।