ललितपुर: लखनऊ में सदर विधायक ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जनपद की कानून व्यवस्था से कराया अवगत
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुलाकात की है,जिसमे ललितपुर शहरी भाग के छोटे मार्गों का निर्माण,आजाद चौक के पास शहजाद नदी पर दीर्घ सेतु, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जर्जर हो चुके दीर्घ सेतु के निर्माण के संबंध मुलाकात की है,जनपद की कानून व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।