रतनगढ़–डिकेन मार्ग पर मक्खन दोस के कुए के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे नीमच से कोटा की ओर जा रहा पशु आहार से भरा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक सहित क्लीनर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चालक ने अत्यधिक नशा कर रखा था, जिसके चलते वाह