सिमरी बख्तियारपुर: मध्य विद्यालय लालपुर प्रियनगर में प्रशिक्षु शिक्षकों को भोजन में मिला कीड़ा, जिला से जांच दल पहुंचा
बनमा ईटहरी प्रखंड के जमालनगर पंचायत के मध्य विद्यालय लालपुर प्रियनगर में सीटीई अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय सहरसा के द्वारा स्वास्थ्य एवं आरोग्य दूत का पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार को आरंभ हुआ था। जिसके बाद बुधवार को प्रशिक्षु शिक्षक को भोजन में कीड़ा मिलने की खबर दैनिक भास्कर में छपी थी जिसके बाद गुरुवार को जिला से सीटीई के प्रिंसिपल पहुँचे।