माण्डलगढ़: सिंगोली चारभुजा में सुखवाल समाज की धर्मशाला का लोकार्पण समारोह आयोजित, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे मौजूद
एकता की भावना से किए गए कार्य से ही समाज और राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश लगाना होगा। यह विचार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे को सिंगोली में आयोजित अखिल भारतीय सुखवाल ऋषि श्रृंगी संस्थान की ओर से निर्मित सुखवाल समाज की धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा