बानमौर थाना क्षेत्र में ग्वालियर-मुरैना रोड पर बानमौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की।पुलिस ने ग्वालियर से मुरैना ले जाई जा रही महिंद्रा एक्सयूवी कार को रोककर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 15 पेटी देशी व 20 पेटी मसाला शराब मिली।शराब व कार की कुल कीमत करीब 9.60 लाख रुपये है।थाना प्रभारी दीपेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।