जतारा: ग्राम पंचायत गोर में मशीनों व ट्रैक्टरों से कराए जा रहे नरेगा के कार्य, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जतारा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोर में सरपंच सचिव के द्वारा तालाब का निर्माण कार्य मजदूरों की जगह मशीनों से कराया जा रहा है। और फर्जी मस्टर चलाए जा रहे हैं मशीनों से कार्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।