तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेलवारा, थाना अजनर स्थित भगोरा पहाड़िया में एंटी इल्लीगल माइनिंग ड्राइव के तहत अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार पंकज गौतम द्वारा किया गया, जिसमें अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टरों को सीज किया गया। यह कार्रवाई एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देश पर की गई।