अगिआंव: बेरथ गाँव में ग्राम सभा का आयोजन कर सर्वे के बारे मे लोगों को दी गई जानकारी
Agiaon, Bhojpur | Aug 23, 2024 अगिआंव प्रखंड अंतर्गत रत्नाढ पंचायत के बेरथ गांव मे शनिवार को ग्राम सभा लगाकर विशेष सर्वे के बारे मे जानकारियां दी गई। उस दौरान प्रपत्र दो और तीन भरने के बारे मे लोगो को बताया गया। साथ ही सर्वे से जुडी सभी तरह के कार्यों के बारे मे बताया गया। मौके पर अगिआंव अंचल के वी-सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रत्नेश प्रकाश भारती सहित अन्य लोंग मौजूद थे।