अरवल विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक मनोज कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और अरवल के सर्वांगीण विकास के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। विधायक ने जनसंपर्क को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया।