कोडरमा: तीन दिवसीय आकांक्षा हाट का भव्य समापन, 'फोकल फॉर लोकल' थीम पर नुक्कड़ नाटक आयोजित
झुमरी तिलैया स्थित पूर्णिमा टॉकिज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय "आकांक्षा हाट 2025" का समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टॉल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।