नई बस्ती में शराबी ने पड़ोसी की ऑटो में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने, पीड़ित ने कोलगवां थाने में दर्ज कराई शिकायत
नई बस्ती हनुमान नगर मे रात मे विकास साकेत घर के सामने ऑटो खड़ी कर सो रहा था । दबंग पड़ोसी चिक्कू साकेत शराब के नशे मे आया और ऑटो कहीं और खड़ी करने को कहा, जब विकास ने ऑटो नही हटाया तो शराबी चिक्कू ने देर रात आग लगा दी । शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे CCTV लेकर पीड़ित विकास कोलगवां थाने पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस मामले की जांच के रही है।