कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने स्वास्थ एवम महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक ली बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में कम प्रगति को देखते हुए योजनाओं और कार्यक्रमों के मैदानी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और अपेक्षित प्रगति के लिए स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग को नियमित बैठक के निर्देश दिए है।