बीना: सर्वोदय चौराहे से खुरई मार्ग शुक्रवार शाम से होगा शुरू, पुलिया निर्माण कार्य लगभग पूरा
Bina, Sagar | Dec 18, 2025 लंबे इंतजार के बाद सर्वोदय चौराहे से खुरई मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू होने वाली है। पुलिया निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार की शाम से यह मार्ग पूरी तरह चालू हो जाएगा। इससे खुरई की ओर आने जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, सर्वोदय चौराहे पर क्रॉस पाइप जाम हो जाने के कारण पानी भराव की गंभीर समस्या हो रही थी।