खबर तैयार— पिट्टू राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खंडवा 69वीं राज्य स्तरीय शालेय पिट्टू प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार खंडवा जिले को मिली है। प्रतियोगिता 8 से 10 दिसंबर तक जिला मुख्यालय खंडवा में आयोजित की जा रही है।प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 9 संभागों से खिलाड़ी खंडवा पहुंचे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं।