सांगानेर: जयपुर के शिप्रा पथ इलाके में देर रात युवती की कार डिवाइडर से टकराई, इलाज के दौरान युवती की अस्पताल में हुई मौत
जयपुर के शिप्रापथ इलाके में देर रात रोड एक्सीडेंट में कार सवार एक युवती की मौत हो गई। घर लौटते समय डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर कार पलटी खा गई थी। एक्सीडेंट की सूचना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को जयपुरिया अस्पताल में भर्ती करवाया।