रामपुर: पहाड़ी गेट काशीराम कॉलोनी के लोग व्यवस्थाओं के बुरे हाल में जीने को मजबूर हैं गंदगी के अम्बार हैं,नल ख़राब हैं #jansamasya
Rampur, Rampur | May 10, 2025 पहाड़ी गेट काशीराम कॉलोनी के बाशिन्दे अव्यवस्थाओं के बुरे हाल में जीने को मजबूर हैं। गंदगी के अंबार लगे हैं। पीने के पानी के नल खराब पड़े हैं। यह तस्वीर शनिवार के शाम 5:00 बजे की है। जब यहां के बाशिंदों ने हमसे मुखातिब होकर बताया कि यहां पर अब व्यवस्थाओं का बुरा हाल है, कोई यहां आता नहीं। नालियों का गंदा पानी भरा रहता है । बीमारियां फैलने की आशंका बनी है।