शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें तहसीलदार रामचंद्र सिंह ने जन समस्याएं सुनी है। समाधान दिवस में 39 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया है। वाकी शिकायतों को समय से निस्तारण करवाने को लेकर निर्देश दिए गए है।