छौड़ाही: छौड़ाही प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह, तीन पंचायतों में सजा मेला
छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग 7 बजे करीब चैती दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रखंड के पताही, पनसल्ला एवं परोड़ा पंचायतों में माता चैती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। पूजा को लेकर सभी स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई है,