धार: ग्राम देलमी में बाल विवाह मुक्त भारत हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dhar, Dhar | Jan 17, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत हेतु 100 दिवसीय विशेष अभियान एवं हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमन अंतर्गत ग्राम देलमी में आयोजित जागरूकता संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई।