धार: भोजशाला में बसंत पंचमी पर अखंड पूजा की मांग के लिए धार शहर में निकली भव्य वाहन रैली
Dhar, Dhar | Jan 17, 2026 धार की भोजशाला में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन अखंड पूजा की मांग को लेकर धार शहर में भव्य आव्हान वाहन रैली निकाली गई। भगवा ध्वजों से सजे सैकड़ो दो पहिया वाहन लेकर बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन रैली में शामिल। दरअसल धार की भोजशाला में 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी होने से हिंदू समाज पूरे दिन अखंड हवन पूजन की मांग कर रहा है।