बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के गंगपुर पुख्ता गांव में दुर्गपाल पुत्र लीलाधर की खेत की जमीन है। जिस पर 5 साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत दुर्गपाल ने राजस्व विभाग से की थी। शिकायत के निस्तारण को राजस्व टीम गठित की गई । आज गुरुवार दो बजे के आसपास राजस्व विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन को कब्जा मुक्त कराया ।