भंडरा प्रखंड के भौरों गांव में बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे ऐतिहासिक डोल जतरा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई।