सिलवानी: सिलवानी में फॉर्म-7 आपत्तियों को लेकर मुस्लिम संगठनों का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
Silwani, Raisen | Jan 30, 2026 सिलवानी नगर क्षेत्र में चल रही मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर मुस्लिम समाज ने चिंता जताई है। मुस्लिम त्योहार कमेटी, जमीयत उलमा-ए-हिंद सहित विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/निर्वाचन) सिलवानी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।