वाराणसी की रोहनिया पुलिस ने 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए शुक्रवार सुबह 11 बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।