हलिया थाना क्षेत्र के मंवई, महुगढ़ टुड़िया मतवार गांव में बाइक सवार दो लोग गुरुवार देर रात घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उपचार चल रहा है। जबकि मंवई गांव निवासी 70 वर्षीय राम लखन मौर्य साइकिल से कहीं जा रहे थे। मवई तिराहे पर बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे घायल हो गए।