रानीपुरा के रहने वाले बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हुआ यूं की रानीपुरा निवासी मांगीलाल गांव से अपनी बहन के पास बूंदी बस से आया था जैसे ही बस मीरागेट बस स्टैंड पर रुकी मांगीलाल बेहोश हो गया।जिसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।सूचना पर परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंची।