नानपारा: गूलर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में तीन लोग हुए घायल
कोतवाली नानपारा के गूलर गांव के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में संगीता मौर्य पत्नी राजेंद्र उनका पुत्र तरुण और बेटी शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया।