नोखा क्षेत्र में गुरुवार को फायर फाइटर्स की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसा नोखा–नागौर रोड पर हुआ, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नह