कोंच तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह ग्राम सदुपुरा के पास खैराई मोड़ पर सड़क किनारे एक विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया, सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास अजगर को रेंगते हुए देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दहशत का माहौल बन गया, ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी।