समस्तीपुर: रोसरा थाना क्षेत्र में पार्टी के दौरान तीन दोस्तों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
रोसरा थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत तीन दोस्त पार्टी के दौरान बिगड़ा तबियत। दोस्त के द्वारा हालत गंभीर देखते हुए एक युवक को इलाज के लाया गया सदर अस्पताल जहां डॉक्टर ने युवक को मृत बताया। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे रोसरा थाने की पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी। दो युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।