बिजनौर: महात्मा विदुर सभागार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को वितरित किए लैपटॉप
Bijnor, Bijnor | Sep 24, 2024 बिजनौर में आज राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पहुंचे जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महात्मा विदुर सभागार में पहुंचकर कोरोना काल में मरे लोगों के बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता व डीएम एसपी मौजूद रहे।